Mars Uday 2024: साल 2024 की शुरुआत में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें ग्रहों के सेनापति मंगल देव का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि भूमि पुत्र मंगल 14 जनवरी को धनु राशि में उदय होने जा रहे हैं। मंगल ग्रह जब भी उदित होते हैं, तो अपना पूरा फल प्रदान करते हैं। साथ ही साहस, भूमि, शौर्य, पराक्रम जैसे सेक्टरों पर खास प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में मंगल ग्रह के उदित होने से कुछ राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इन लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

मंगल ग्रह का उदित होना आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही परिवार में सभी लोगों के साथ आपके रिश्‍ते प्रेमपूर्ण रहेंगे और आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं आपको भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी और आप अपनी कमाई बढ़ा पाने में सफल होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का उदय होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि के ही स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए साल 2024 की शुरुआत में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अटका हुआ पैसा मिल सकता है। वहीं जीवनसाथी के साथ भी आपके रिश्‍ते प‍हले से और बेहतर होंगे। पार्टनर के साथ आपकी संयुक्‍त संपत्ति में भी अच्‍छा खासा इजाफा होगा। साथ ही मंगल ग्रह के प्रभाव से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मंगल ग्रह का उदय होना सिंह राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब साल की शुरुआत में संतान की नौकरी या विवाह हो सकता है। वहीं अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है या कंसीव हो सकती है। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और  नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको इस अवधि में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024