Mangal Uday In Dhanu 2024: ग्रहों के सेनापति और भूमिपुत्र मंगल ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। इसके साथ ही समय-समय पर उदय और अस्त होते हैं। वहीं, नए साल में मंगल ग्रह धनु राशि में उदय होने वाले हैं। बता दें कि मंगल 16 जनवरी को रात 11 बजकर 7 मिनट पर धनु राशि में उदय हो रहे हैं। मंगल के उदय होने से कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इन राशियों का अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। इसके साथ ही करियर में भाग्य का साथ मिलने के साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं मंगल के उदय होने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का उदय होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिल सकता है। विदेश में नौकरी करने के कई अवसर मिल सकते है्ं। इसके साथ ही जो व्यक्ति नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के भी आसार नजर आ रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो चुनौतियों के बाद सफलता अवश्य प्राप्त होगी। धन लाभ के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। अगर आप नए प्लान के साथ बिजनेस में आगे बढ़ेंगे, तो सफलता अवश्य आपके कदम चूमेंगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। विदेशी माध्यमों से अधिक पैसा कमा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

सिंह राशि (Singh Zodiac)

इस राशि में मंगल पांचवें घर में उदित हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ मिलने के पूरे आसार है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। घर, संपत्ति या वाहन खरीदने की चाहत पूरी हो सकती है। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो लाभ मिलेंगे। मेहनत करने का पूरा फल मिलेगा। नौकरी बदलने की चाहत पूरी हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में लाभ मिलने के आसार है। जीवनसाथी के साथ अच्छा बीतेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि में मंगल तीसरे भाव में उदय हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। नई नौकरी पाने की चाहत पूरी हो सकती है। वेतन वृद्धि के भी पूरे आसार है। व्यापार में भी लाभ के आसार है। धन लाभ के पूरे आसार है। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024