Mars Uday 2024: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर उदित और अस्त होते हैं और इसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि भूमि पुत्र मंगल ग्रह 12 घंटे बाद उदित होने जा रहे हैं। जिससे मंगल ग्रह का पूर्ण प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं, जिनको मंगल ग्रह का विशेष आशीर्वाद मिल सकता है…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का उदित होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जिससे आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वहीं परिवार में भी सभी के साथ संबंध बेहतर होंगे और सुख शांति बनी रहेगी। साथ ही जीवनसाथी की इस समय तरक्की हो सकती है। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से 12वें और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आप दन संचय करने में कामयाब रहेंगे।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मंगल ग्रह का उदित होना मेष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर उदय होंगे। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं इस अवधि में आपके लिए धन प्राप्ति की इच्‍छाएं पूर्ण होंगी और आपके कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। आप किसी प्रकार की चल या फिर अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए मंगल ग्रह का उदित होना आपको लाभप्रद रहेगा।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का उदय होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर उदित होंगे। इसलिए अगर आप व्यापारी हैं तो आपके व्‍यवसाय में मुनाफा बढ़ेगा और इस वक्‍त धन के निवेश से बेहतर रिटर्न मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आप कोई प्रापर्टी या वाहन खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगै। लेकिन आप पर शनि की शाढ़ेसाती चल रही है, इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024