Pushya Nakshatra Mein Mangal Gochar: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर नक्षत्र के साथ राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल वर्तमान में पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और वह 12 अप्रैल को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। पुष्य नक्षत्र पर शनि देव का आधिपत्य है। ऐसे में इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों को पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही व्यापार या कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आप लोकप्रिय होंगे और समाज में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। बस मेहनत करते रहें। साथ ही  मंगल का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, जिससे आपको नई योजनाओं को लागू करने का मौका मिलेगा। करियर में प्रमोशन या नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। वहीं इस दौरान आपको विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा, जिससे आपकी खूब प्रशंसा होगी।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। इस अवधि में आपकी दैनिक इनकम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। मेहनत पर फोकस करें और अपने काम में आगे बढ़ें। वहीं धन लाभ और निवेश के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। परिवार में भी शांति और सुख रहेगा। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपके कार्योंं की सिद्धि होगी। वहीं सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025