Mangal Gochar In Leo 2025: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है तो इन सेक्टरों पर खास प्रभाव पड़ता है।  आपको बता दें कि मंगल ग्रह जून के महीने में सिंह राशि (Mars Transit In Leo) में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनका गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं  नया काम शुरू करने या किसी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए यह समय सही रहेगा। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है और पदोन्नति या नई ज़िम्मेदारियां मिलने के योग प्रबल हैं। यदि किसी सरकारी कार्य में रुकावटें आ रही थीं, तो अब सफलता मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। साथ ही मंगल ग्ररह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय काम- कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही नेतृत्व की भूमिका में आना या अपने कार्यक्षेत्र में एक नई पहचान बनाना संभव होगा। प्रतिष्ठा, सम्मान और लोकप्रियता में वृद्धि होगी, जिससे आत्मविश्वास में जबरदस्त इजाफा होगा। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि से लग्न और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं उनको नौकरी के नए ऑफर मिल सकता है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025