Mangal Aditya Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और इसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति मंगल की बात की जाएं, तो नवग्रह में से काफी प्रभावशाली ग्रह माना जाता है, जो करीब 45 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। बता दें कि आज सुबह 4 बजकर 36 मिनट मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। जहां पर सूर्य और शुक्र विराजमान है। ऐसे में त्रिग्रही योग के साथ-साथ सूर्य के साथ युति करके मंगल आदित्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों के ऊपर मंगल के साथ सूर्यदेव की भी विशेष कृपा हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में….

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल आदित्य राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। मंगल मकर राशि में प्रवेश करके आठवें भाव में रहने वाले हैं। आमतौर पर किसी शुभ ग्रह का आठवें भाव में आना नकारात्मक प्रभाव अधिक देता है। लेकिन सूर्य के साथ युति होने के कारण इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के पूरे योग बनने वाले हैं। आपके द्वारा नई नौकरी ढूंढने में अब सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में बदलाव के योग नजर आ रहे हैं। विदेश में भी नौकरी करने के अवसर बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो कोई बड़ी डीलिंग, प्रोजेक्ट हासिल हो सकता है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आप बचत करने में भी सफल हो सकते हैं।

सिंह राशि( Leo Zodiac)

इस राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि में मंगल आदित्य राजयोग का निर्माण छठे बाव में होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातक अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त बीता पाएंगे और उनकी प्रगति पर पूरा ध्यान केंद्रित होगा। नई संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही भविष्य के लिए बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आपको बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। विदेश में काम करने का मौका मिल सकता है। जीवन के लिए फलदायी हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। बिजनेस के क्षेत्र में भी सफलता हासिल हो सकती है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को टक्कर देने में सफल हो सकते हैं। आप पर्याप्त मात्रा में धन कमाने में सफल हो सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। घर में खुशहाली रहेगी।

तुला राशि (Libra Zodiac)

इस राशि के गोचर कुंडली के चौथे भाव में मंगल और सूर्य की युति होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई मायनों में खास हो सकता है। बेकार के खर्चों से निजात मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि सामान्य जाने वाली है। आपको आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन, वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपकी क्षमताओं में तेजी से वृद्धि हो सकती है। व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कामयाब हो सकती है। बौद्धिक क्षमता में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। नया बिजनेस आरंभ करने के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

Rahu Gochar 2026: राहु हुए प्रचंड, 15 अप्रैल तक इन 3 राशियों पर बरसेगी कलयुग के राजा की कृपा, खुल सकती है लॉटरी

तुला राशि के जातकों के लिए नया साल 2026 काफी अच्छा जाने वाला है। धन के दाता शुक्र आपको कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकते हैं और जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आइए जानते हैं तुला राशि के जातकों की इस साल होने वाली 10 भविष्यवाणियां..

मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृषभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक टैरो राशिफल 2026कर्क वार्षिक टैरो राशिफल 2026
सिंह वार्षिक टैरो राशिफल 2026कन्या वार्षिक टैरो राशिफल 2026
तुला वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृश्चिक वार्षिक टैरो राशिफल 2026
धनु वार्षिक टैरो राशिफल 2026मकर वार्षिक टैरो राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026मीन वार्षिक टैरो राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें