Dhan Shakti Yog In Makar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसके साथ ही ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण किसी अन्य ग्रह से युति के साथ कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। जनवरी माह में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव के साथ युति हुई है। ऐसे ही मकर राशि में मंगल और शुक्र की युति हो रही है, जिससे धन शक्ति योग का निर्माण हो रहा है। धन शक्ति योग बनने से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों की चमकेगी किस्मत…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र फरवरी माह की 12 तारीख को प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में मंगल और शुक्र की युति से शुभ योग धन शक्ति योग का निर्माण हो रहा है। ये शुभ योग 7 मार्च तक रहेगा।

मेष से लेकर मीन राशि तक, जानें फरवरी का राशिफल

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में शुक्र और मंगल की युति दसवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को प्रसिद्धि, पहचान के साथ खूब मान-सम्मान मिलेगा। करियर में अगर आप ध्यान केंद्रित करेंगे, तो अपार सफलता के साथ तरक्की मिलने के प्रबल योग है। इसके साथ ही पेशेवर लाइफ में विकास और उन्नति के मार्ग खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। मेष राशि के जातकों का व्यवहारिक विचार काफी अच्छा होगा। इसके साथ ही रिश्ते में सकारात्मकता आएगी। स्वास्थ्य की बात करें,तो काफी अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में धन शक्ति योग नवम भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी लाभ मिलने के पूरे आसार है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ाग। इसके साथ ही करियर मे प्रगति के साथ सफलता मिलने का मौका मिलेगा। अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही व्यवसाय की बात करें, तो आपको कई नए अवसर मिल सकते हैं। अगर नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इसके साथ ही विदेश यात्रा का भी सौभाग्य मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आपके द्वारा लिए गए वित्तीय निर्णय का असर अब देखने को मिलेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीत सकता है। लंबे समय से चली आ रही कलह, लड़ाई अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

धन शक्ति योग इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकता है। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगा। इस राशि में ये योग पांचवे भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम मिलने वाला है। शुक्र की स्थिति आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां भर सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य की स्थिति की बात करें, तो सेहत अच्छी रहने वाली है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024