Shadashtak Yog 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल नवग्रह में काफी खास माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। मंगल के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। वहीं दूसरी ओर कर्मफलदाता शनि जातकों को उनकी स्थिति के हिसाब से फल देते हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में शनि को एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का वक्त लग जाता है। शनि की स्थिति की बात करें, तो वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है। ऐसे में मंगल के साथ षडाष्टक नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में षडाष्टक योग को काफी अशुभ माना जाता है। इस योग के बनने से जीवन में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन कुछ ऐसी राशियां है जिनके ऊपर शनि के साथ-साथ मंगल की विशेष कृपा हो सकती है। आइए जानते है षडाष्टक योग बनने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय मंगल कर्क राशि में विराजमान और शनि कुंभ राशि में विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में मौजूद रहेंगे, जिससे षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए षडाष्टक योग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यापार में आप कोई नई योजना बना सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों विशेष लाभ मिल सकता है। मंगल और शनि इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। परिवार के बीच सुख-शांति बनी रहेगी। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। दोस्तों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत भी अच्छी रहने वाली है।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास , साहस की तेजी से वृद्धि होगी, जिससे आप हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। लंबे समय से रुके काम भी पूरे हो सकते हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। बिजनेस में भी अपार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आप व्यापार संबंधित कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल की बात करें, तो नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आप आपके काम की सराहना की जा सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा जाने वाला है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।