Mangal Related Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। मंगल को ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार, अगर मंगल का प्रभाव आपके जीवन में शुभ होता है, तो यह आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ाता है। लेकिन अगर इसका असर अशुभ हो, तो इससे व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। हालांकि ज्योतिष में कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर मंगल के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है और इसके शुभ प्रभावों को बढ़ाया जा सकता है। इन उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सफलता पा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते कौन से हैं ये उपाय।
लाल रंग का इस्तेमाल करें
लाल रंग मंगल ग्रह से जुड़ा हुआ है। ज्योतिष के अनुसार, यह रंग ऊर्जा और ताकत का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में लाल रंग को शामिल करेंगे, तो इसका सकारात्मक असर दिखेगा। इसके लिए आप लाल रंग के कपड़े पहन सकते हैं या फिर घर में लाल रंग की चीजें रख सकते हैं या लाल फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
तांबे की चीजें अपनाएं
तांबा मंगल की धातु मानी जाती है। ऐसे में इसे पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है और परेशानियों से लड़ने की ताकत मिलती है। आप तांबे का कड़ा या फिर ब्रेसलेट पहन सकते हैं। वहीं, मंगलवार के दिन तांबे की चीजों का दान करना भी शुभ माना जाता है।
जौ
जौ को मंगल ग्रह का अनाज कहा गया है। इसे खाने से शरीर में ताकत आती है। ज्योतिष के अनुसार, अगर आप अमावस्या या पूर्णिमा के दिन जौ का आटा हवन में चढ़ाएंगे तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और मंगल का शुभ असर बढ़ेगा।
गुड़ का सेवन और दान करें
गुड़ को मंगल से जोड़कर देखा जाता है। यह न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि मंगल के अशुभ प्रभाव को भी कम करता है। मंगलवार को गुड़ और रोटी गाय या बंदरों को खिलाएं। इससे मंगल की कृपा मिलती है।
मिट्टी का उपयोग
मंगल को भूमिपुत्र कहा जाता है, इसलिए मिट्टी से जुड़े उपाय काफी असरदार होते हैं। अगर आपको गुस्सा ज्यादा आता है, तो मिट्टी के बर्तन में रखा पानी पीएं। घर में मिट्टी के गमले रखें। मिट्टी के बर्तन का दान करना भी मंगल के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें…
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।