Mars Planet Transit 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। ग्रहों का यह राशि परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 17 मई को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल के इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सीं राशियां हैं…
वृष राशि: मंगल ग्रह का गोचर आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपके 11वें भाव में संचार करेंगे।। जिसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी के योग हैं। साथ ही कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक पक्ष इस समय मजबूत होगा। कारोबार में निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में निखार आएगा, जिससे आपकी ऑफिस में आपकी तारीफ हो सकती है। साथ ही इस समय वरिष्ठजनों और सीनियर का आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं मंगल ग्रह आपके सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही साझेदारी के काम में भी अच्छी सफलता मिल सकती है या फिर आप साझेदारी का काम इस समय शुरू भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि: आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान में संचरण करेंगे। जिसे कर्म और नौकरी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं, तो आपका प्रमोशन और अप्रेजल हो सकता है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान कारोबार विस्तार के भी योग हैं। प्रापर्टी और वाहन के लेन- देन में भी आपको लाभ हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ी नई डील भी फाइनल हो सकती है। साथ ही कारोबार में निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल है।
कर्क राशि: आपकी राशि से मंगल देव का गोचर नवम स्थान में होगा। जिसे भाग्य और विदेश स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। साथ ही बहुत दिनों से अटके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग सरकारी टेंडर लेना चाह रहे हैं उनके लिए समय शुभ है। वहीं इस दौरान आप व्यापार के सिलसिले से किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। जिसका आपको फ्यूचर में फायदे संकेत हैं। वहीं प्रतियोगी विद्यार्थियों को इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आपकी आध्यात्म मे रूचि बढ़ सकती है। साथ ही किसी परीक्षा में सफलता हाथ लग सकती है। वहीं अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं समय शानदार है।