Mangal Planet Transit 2022: वैदिकज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों का यह राशि परिवर्तन किसी के लिए पॉसिटिव रहता है तो किसी के लिए निगेटिव। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल 27 जून को अपनी स्वराशि मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सीं राशियां हैं… 

मिथुन राशि: आप लोगों के 27 जून से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि मंगल ग्रह गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में होगा। जिसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है।  इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही बिजनेस में अच्छा धनलाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष भी आपका इस समय मजबूत होगा। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी ऑफिस में तारीफ हो सकती है। साथ ही इस समय सीनियर्स का आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं मंगल ग्रह आपके सप्तम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको लाइफ पार्टनर का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही साझेदारी के काम में सफलता मिल सकती है या फिर आप साझेदारी का काम शुरू भी कर सकते हैं। जिससे आपको लाभ होगा। आप लोग एक पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित होगा।

कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली से मंगल देव दशम स्थान में भ्रमण करेंगे, जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं, तो आपकी पदोन्नती हो सकती है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान बिजनेस का भी विस्तार हो सकता है। प्रापर्टी और वाहन के लेन- देन में भी लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस दौरान व्यवसाय में कोई बड़ी नई डील भी फाइनल हो सकती है। साथ ही बिजनेस में  निवेश के लिए भी यह समय आपके हित में है। इस समय आप किसी भी काम में जोखिम भी उठा सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही आप इस दौरान एक मून स्टोन धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।

सिंह राशि: आपकी राशि से मंगल ग्रह नवम भाव में संचरण करेंगे। जिसे जिसे भाग्य और विदेश स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलता दिख रहा है। साथ ही बहुत दिनों से अटके हुए काम बनेंगे। वहीं जो लोग सरकारी टेंडर लेना चाह रहे हैं उनके लिए समय शानदार है। वहीं इस दौरान आप कारोबार के सिलसिले से किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। जिसका आपको भविष्य में लाभ हो सकता है।

वहीं प्रतियोगी विद्यार्थियों को इस समय किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आपकी आध्यात्म मे रूचि बढ़ सकती है। साथ ही किसी परीक्षा में सक्सेस हाथ लग सकती है। वहीं इस समय आप एक मूंगा रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।