Mars Planet Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों का यह गोचर किसी के लिए लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी। आपको बता दें कि ग्रहों के भूमिपुत्र मंगल 27 जून को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जो इनकी स्वराशि है। इसलिए मंगल के इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सीं राशियां हैं…

मिथुन राशि: आपकी राशि से मंगल ग्रह गोचर 11वें भाव में होगा। जिसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है।  इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष भी आपका इस समय मजबूत होगा इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा, जिससे आपकी ऑफिस में तारीफ हो सकती है। साथ ही इस दौरान वरिष्ठजनों और सीनियर का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं मंगल देव आपके सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको लव पार्टनर का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही पार्टनरशिप के काम में सफलता मिल सकती है या फिर आप पार्टनरशिप में का काम शुरू भी कर सकते हैं। आप लोग इस दौरान एक मूंगा धारण कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपको अपनी जन्मकुंडली में मंगल की स्थिति देखनी होगी।

सिंह राशि: आपकी राशि से मंगल ग्रह नवम स्थान में गोचर करेंगे। जिसे भाग्य और विदेश स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही बहुत दिनों से अटके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग सरकारी टेंडर लेना चाह रहे हैं उनके लिए समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस दौरान आप व्यापार के सिलसिले से किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। जिसका आपको भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है। वहीं प्रतियोगी विद्यार्थियों को इस समय किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं। वहीं इस समय आपकी आध्यात्म मे रूचि बढ़ सकती है। वहीं इस समय आप एक मूंगा रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली से मंगल देव का गोचर दशम स्थान में होगा, जिसे कार्यक्षेत्र, व्यापार और नौकरी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं, तो आपकी पदोन्नती हो सकती है। साथ ही आपके नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आपके कारोबार का भी विस्तार हो सकता है। प्रापर्टी और वाहन के लेन- देन में भी आपको मुनाफा हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी नई डील भी फाइनल हो सकती है। साथ ही बिजनेस में  निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल है। इस समय आप किसी भी काम में जोखिम भी उठा सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। साथ ही आप इस दौरान एक मून स्टोन पहन सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी हो सकता है।