Mars Planet Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राश में गोचर करता है। ग्रहों का यह गोचर किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि ग्रहों के साहस और ऊर्जा के कारक मंगल ग्रह 27 जून को अपनी प्रिय राशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल के इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सीं राशियां हैं…

मिथुन राशि: आपकी गोचर कुंडली से मंगल ग्रह का गोचर 11वें स्थान में होगा। जिसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है।  इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी के योग हैं। साथ ही बिजनेस में अच्छा धनलाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष इस दौरान मजबूत होगा। कारोबार में निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में निखार आएगा, जिससे आपकी ऑफिस में आपकी तारीफ हो सकती है। साथ ही इस समय वरिष्ठजनों और बॉस का आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं मंगल ग्रह आपके सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही साझेदारी के काम में भी अच्छी सफलता मिल सकती है या फिर आप साझेदारी का काम इस समय शुरू भी कर सकते हैं। जिसमें आपको लाभ हो सकता है। आप इस समय एक पन्ना धारण  कर सकते हैं। जिससे आपको लाभ हो सकता है।

कर्क राशि: आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में संचरण करेंगे। जिसे कर्म और जॉब का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान कारोबार विस्तार के भी योग हैं। वहीं प्रापर्टी और वाहन के लेन- देन में भी आपको अच्छा  फायदा हो सकता है।  वहीं इस दौरान व्यापार में कोई बड़ी नई डील भी फाइनल हो सकती है। साथ ही कारोबार में  निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल है। आप इस समय एक मून स्टोन धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए शुभ साबित होगा।

सिंह राशि: आपकी राशि से मंगल ग्रह का गोचर नवम स्थान में होगा। जिसे भाग्य और विदेश स्थान का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको मेहनत के साथ भाग्य का भी पूरा साथ मिल सकता है। साथ ही बहुत दिनों से अटके हुए काम बनेंगे। वहीं जो लोग सरकारी टेंडर लेना चाह रहे हैं उनके लिए समय लाभकारी है। वहीं इस दौरान आप व्यापार के सिलसिले से किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता हैं। वहीं प्रतियोगी विद्यार्थियों को इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही किसी परीक्षा में सफलता हाथ लग सकती है। वहीं अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं समय शानदार है। इस समय आपकी आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। इस समय आप एक फिरोजा धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए शुभ साबित होगा।