Mangal Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या उदय होता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। यह परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहता है, तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति और साहस- शौर्य के दाता मंगल ग्रह 26 फरवरी 2022 को शनि देव की स्वराशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं।
बता दें कि मंगल ग्रह का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं जिनको विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सीं हैं…
मेष राशि: आपके लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के दशम (कर्म, करियर) भाव में मंगल देवता गोचर करेंगे। साथ ही वह आपकी राशि के ही स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी नई जॉब लग सकती है। साथ ही जो लोग जॉब कर रहे हैं उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं व्यापार में अच्छा धनलाभ इस दौरान हो सकता है।
वृष राशि: आपकी गोचर कुंडली के नवम (भाग्य) स्थान में मंगल ग्रह गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अगर आप व्यापार में नया निवेश करना चाह रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। इस समय आप कुछ जोखिम भरे कदम भी उठाएंगे, जिससे आपके अंदर आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।
धनु राशि: आपके लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दूसरे (धन, वाणी) के स्थान में संचरण करेंगे। इसलिए जो लोग मार्केटिंग, मीडिया, फिल्म लाइन से जुड़े हुए हैं उनको विशेष लाभ हो सकता है। साथ ही आपको व्यापार में आकस्मिक लाभ हो सकता है। कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- स्मार्ट और चुलबुली मानी जाती हैं इन 3 राशि की लड़कियां, बोलचाल का अंदाज होता है सबसे जुदा
मीन राशि: आपकी गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव (इनकम) के भाव में गोचर करेंगे। इस समय आपको कई स्त्रोंतो से धनलाभ होगा। साथ ही आमदनी अच्छी होगी। व्यापार में नए संबंध बनेंगे और व्यापार का विस्तार भी होगा। नई नौकरी का प्रस्ताव भी आ सकता है। आपकी राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं और ज्योतिष के अनुसार मंगल देव और गुरु ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए यह गोचर आर्थिक स्थिति को लेकर अच्छा रहेगा।