Mars Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चत अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है। ग्रहों का यह गोचर किसी के लिए लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापित कहे जाने वाले मंगल ग्रह 7 अप्रैल को कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर विशेष शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सीं राशियां हैं…

मेष राशि: आपकी राशि से मंगल ग्रह 11वें स्थान में गोचर करेंगे, जिसे आय और लाभ स्थान कहा जाता है। इस दौरान आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इनकम के नए स्त्रोत बनेंगे। कोरोबार में नए निवेश के लिए यह समय अनुकूल है। साथ ही अगर आप नया व्यापार भी शुरू करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। साथ ही मेष राशि के स्वामी खुद मंगल ग्रह हैं। इसलिए आपको मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है।

वृष राशि: आपके लिए मंगल का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योकि मंगल ग्रह आपके दशम स्थान में गोचर करेंगे, जिसे कर्म और करियर का भाव कहा जाता है। इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। इस समय आपकी कार्यशैली में भी सुधार आएगा, जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है। प्रापर्टी और वाहन के क्रय- विक्रय में भी फायदा हो सकता है। (यह भी पढ़ें)-

मिथुन राशि: आपकी गोचर कुंडली में मंगल ग्रह नवम भाव में गोचर करेंगे, जिसे भाग्य और विदेश स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही जो काम काफी दिनों से अटके हुए थे वो पूरे हो सकते हैं। वहीं इस दौरान आप किसी व्यवसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। जिसका आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। प्रतियोगी विद्यार्थियों को इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। (यह भी पढ़ें)-