Mars Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर गोचर करता है। ग्रहों का यह गोचर किसी के लिए लकी रहता है तो किसी के लिए अनलकी। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल 7 अप्रैल को शनि देव ने कुंभ में प्रवेश कर लिया है। मंगल के इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सीं राशियां हैं…

मेष राशि: आपकी राशि से मंगल ग्रह का गोचर 11वें भाव में हुआ है।जिसे इनकम और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही मेष राशि के स्वामी खुद मंगल ग्रह हैं। इसलिए आपको मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है।

वृष राशि: आपके लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योकि आपकी राशि से मंगल का गोचर दशम स्थान में हुआ है। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का भाव कहा जाता है। इसलिए  इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो आपका प्रमोशन और अप्रेजल हो सकता है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं। साथ ही कारोबार का भी विस्तार हो सकता है। प्रापर्टी और वाहन के लेन- देन में भी फायदा हो सकता है। कार्यशैली में भी सुधार होने के संकेत हैं, जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है। साथ ही वरिष्ठजनों का आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि: आपकी राशि से मंगल ग्रह का गोचर नवम भाव में हुआ है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम पूरे होंगे। वहीं इस दौरान आप किसी व्यवसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। जिसका आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। प्रतियोगी विद्यार्थियों को इस समय किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि के लोगों को व्यापार में भी आशातीत सफलता मिलेगी।