Powerful Vipreet Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। आपको बता दें कि साहस और शौर्य के दाता मंगल ग्रह 13 नवंबर को वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे पॉवरफुल विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग के बनने से 3 राशि के लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि: आप लोगों के लिए पॉवरफुल विपरीत राजयोग का बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। इस समय आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही इस समय फंसा हुआ और उधार दिया हुआ धन मिल सकता है। वहीं आपकी राशि के स्वामी मंगल देव हैं। इसलिए आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

वृश्चिक राशि: विपरीज राजयोग बनना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के सातवें स्थान में बन रहा है। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी। साथ ही पार्टनरशिप के कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा था, उनका विवाह हो सकता है।

मकर राशि: आप लोगों के लिए पॉवरफुल राजयोग करियर और व्यापार की दृष्टि से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उनको इस समय सफलता मिल सकती है। वहीं जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आसानी से सुलझ सकते हैं। वहीं इस समय आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिल सकता है। इस समय आपको नई नौकरी का भी प्रस्ताव आ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है।