Mars Vakri In November: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह वक्री या मार्गी होता है। तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 13 जनवरी तक वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय करियर में उन्नति और कारोबार में अच्छी धन प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं…
कर्क राशि: आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का वक्री होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि इस राशि के लोगों के लिए मंगल परम राजयोग कारक होते हैं। वहीं मंगल ग्रह पंचम और दशम भाव के स्वामी हैं और वक्री अवस्था में उनका गोचर लाभ स्थान में होगा। इसलिए इस समय आपको शेयर, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। इस समय आप मित्र या परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
सिंह राशि: मंगल ग्रह का वक्री होना आप लोगों के लिए करियर और व्यापार के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि आप लोगों के लिए मंगल ग्रह चौथे और भाग्य भाव के स्वामी होकर दशम स्थान से गोचर कर रहे हैं। वहीं मंगल दशम भाव में अति बलवान कहे जाते हैं, इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।
साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, इसलिए इस समय आपको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। वहीं बेरोजगार लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।
धनु राशि: मंगल ग्रह का वक्री होना धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। वहीं आपकी गोचर कुंडली में मंगल ग्रह पंचम और द्वादश भाव के स्वामी होकर अपनी वक्री अवस्था में छठे भाव से गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष में इस भाव को रोग ऋण शत्रु का भाव कहा जाता है और यहां मंगल विपरीत राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसलिए अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। आपको इस समय किसी पुरानी योजना में सफलता मिल सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। बॉस आपसे खुश हो सकते हैं।