Mangal Planet Transit: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह लगभग 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है। ऐसे में आपको बता दें कि 26 अगस्त को मंगल ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों की धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Pisces Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। वहीं फिस में आपके काम की तारीफ होगी और आपको कुछ नई जिम्‍मेदारियां भी मिल सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्‍छी रहेगी। साथ ही जिन लोगों का काम- कारोबार प्रापर्टी, रियल स्टेट और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है, तो उन लोगों को इस समय अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। लेकिन आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए इस समय आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्राएंं कर सकते हैं। वहीं इस समय आपके लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं और आपकी आमनदी में भी इजाफा होगा। साथ ही इस अवधि में आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

मेष राशि (Aries Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप अगर काफी समय से विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं तो इस वक्‍त आपके लिए यह खुशखबरी आ सकती है। वहीं इस अवधि में आप शत्रुओंं पर विजय पाने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय कारोबार में आय के नए रास्‍ते खुलेंगे और नौकरी में आपके वेतन में वृद्धि और पदोन्‍नति के योग बन रहे हैं। वहीं आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024