Mangal Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को भूमि, प्रापर्टी, जमीन- जायदाद, रक्त, क्रोध और उत्तेजना का कारक माना गया है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में परिवर्तन है, तो इन सेक्टरों पर खास असर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल 20 अक्टूबर को कर्क राशि में भ्रमण करेंगे। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। इन राशि के जातकों को धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। साथ ही इन लोगों को संपत्ति का लाभ हो सकता है आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही  परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों का सहयोग भी मिलने के योग हैं। वहीं इस दौरान व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं जमीन-जायदाद या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। वहीं इस समय आपकी आय के नए- नए स्त्रोत बनेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस समय आपको प्रापर्टी के लेन- देन से लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको इस दौरान बिजनस में खूब कमाई करने का मौका मिलेगा। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको जॉब मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपको व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं सरकार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा काम शुरू करना चाहते हैं या कोई नया अनुबंध हस्ताक्षर करना चाहते हैं तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। साथ ही इस दौरान आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024