Mangal Planet Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह लगभग 18 महीने बाद गोचर करते हैं। साथ ही मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी होते हैं। साथ ही कर्क इनकी नीच राशि होती है। आपको बता दें कि 20 अक्टूबर को मंगल ग्रह ने अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश कर लिया है। मंगल ग्रह पहली बार 158 दिन तक नीच रहेंगे। मंगल ग्रह पहली बार 158 दिन के लिए नीच हुए हैं। ऐसे में मंगल ग्रह की चाल का बदलाव सभी राशियों पर पड़ेगा, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- संपत्ति का लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं नौकरी करने वालों को अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध का फायदा भी मिलता नजर आ रहा है। गोचर काल में आपके कार्यों की हर जगह प्रशंसा होगी और अच्छा खासा धन लाभ प्राप्त करने में सक्षम भी होंगे। साथ ही जिन लोगों का काम- कारोबार रियस स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है तो आपको लाभ हो सकता है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी गोचर कुंडली के  लग्न भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपके आत्मविश्वास, साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही मंगल के राशि परिवर्तन के शुभ प्रभाव से वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और पति पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। वहीं इस दौरान जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही परिवार में चल रही समस्या धीरे धीरे खत्म होगी और सिंगल जातकों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। वहीं इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आप नए बिजनस की शुरुआत कर सकते हैं, इसके माध्यम से आप अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने में सक्षम भी होंगे। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं  इस अवधि में छात्र मन लगाकर पढ़ाई लिखाई करेंगे और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ परिणाम भी मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024