Mangal Planet Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष अनुसार 3 अप्रैल को ग्रहों के सेनापति मंगल की चाल में बदलाव होने जा रहा है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह अभी मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं और वह 3 अप्रैल को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से आपके जीवन में कई अहम बदलाव हो सकते हैं क्योंकि मंगल ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव में संचरण करने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही कारोबार में अच्छा मुनाफा के योग बन रहे हैं। वहीं इस दौरान आर्थिक पक्ष भी आपका आपका पहले मजबूत होगा। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपकी ऑफिस में वाहवाही हो सकती है। आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापारियों को नए व्यापारिक सौदों से लाभ होगा। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

आपकी गोचर कुंडली में मंगल ग्रह करियर और कारोबार के भाव में भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपकी पदोन्नति हो सकती है। साथ ही नए व्यवसायिक संबंध भी आपके इस दौरान बन सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। साथ ही बिजनेस का भी विस्तार हो सकता है। प्रापर्टी और वाहन के लेन- देन में भी आपको अच्छा लाभ हो सकता है। सामाजिक संबंधों में मजबूती आएगी और आपको नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विवादों के समाधान के लिए यह अनुकूल समय होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि आपकी राशि से मंगल ग्रह भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही बहुत दिनों से अटके हुए काम बनने लगेंगे। वहीं जो लोग सरकारी टेंडर लेना चाह रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। साथ ही आप इस दौरान किसी मागंलिक और धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। वहीं प्रतियोगी विद्यार्थियों को इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025