Samsaptak RajYog: ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जिसका प्रभाव सीधेतौर पर मानव जीवन और पृथ्वी पर प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह वक्री अवस्था में वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। साथ ही शुक्र ग्रह का भी वृश्चिक राशि में गोचर हो गया है। जिससे मंगल, शुक्र और बुध का समसप्तक योग बन गया है। यह योग कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि: आप लोगों के लिए समसप्तक राजयोग लाभकारक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह योगकारक होकर आपकी गोचर कुंडली के लाभ स्थान पर विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपकी आय के नए स्त्रोत बढ़ सकते हैं। साथ ही कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको इस समय भाग्य का भी पूरा साथ मिलता दिख रहा है। वहीं जो काम आपके बहुत दिनों से अटके हुए थे वो बन सकते हैं। पुलिस और आर्मी से जुड़े लोगों को ये समय बेहतर साबित हो सकता है।
मकर राशि: समसप्तक राजयोग आप लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से योगकारक शुक्र लाभ स्थान पर विराजमान है। इसलिए इस समय आप व्यापार में अच्छा धनलाभ कमा सकते हैं। साथ ही जो लोग होटल लाइन, फिल्म लाइन, मार्केटिंग और रियल स्टेट के कारोबार से जुड़े हुए हैं तो आप लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ राशि: आप लोगों के लिए समसप्तक राजयोग आर्थिक रूप से अच्छा साबित हो सकता है। इस समय आपको भाग्य से धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही करियर में सफलता मिल सकती है। कारोबार में नए ऑर्डर आने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं इस समय विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। इस समय आप आपको कार्यस्थल पर अपनी मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा। इतना ही नहीं इस दौरान आप अपने साथी के साथ मिलकर अगर कोई इन्वेस्टमेंट करते हैं तो वह आपको अच्छा लाभ देगा।