Mangal Nakshatra Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल करीब 45 दिन के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसके अलावा एक निश्चित अवधि के बाद नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि नए साल 2025 में यानी 12 जनवरी को रात 11 बजकर 52 मिनट पर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के गुरु बृहस्पति के नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…
आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से सातवां नक्षत्र पुनर्वसु माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु बृहस्पति है और राशि मिथुन है। गुरु और मंगल एक दूसरे के शत्रु ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। मंगल इस नक्षत्र में 12 अप्रैल 2025 तक रहने वाले हैं।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयासों का फल आपको मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो थोड़ी सी समस्याएं हो सकती है। लेकिन रणनीति बनाकर चलेंगे, तो जरूर सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लेकिन बेवजह खर्च हो सकता है। ऐसे में आप स्वयं को बेकार के खर्चों से बचाकर रखें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में मंगल ग्यारहवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की हर एक इच्छा पूरी हो सकती है। इसके साथ ही आपको खूब धन लाभ मिल सकता है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा गई गई योजनाएं आपको काफी लाभ दिला सकती है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध स्थापित होंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)
मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के पंचम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में खूब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों को पदोन्नति के साथ-साथ उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको खूब मुनाफा हो सकता है। आयात-निर्यात के बिजनेस में आप खूब मुनाफा कमा सकते हैं। पैतृक संपत्ति मिलने के काफी अधिक चांसेस बन रहे हैं। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। परिवार के साथ सुख-शांति से रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।
साल 2025 में शनिदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कई राशियों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। लेकिन इन तीन राशियों में शनि लोहे के पाये से प्रवेश करेंगे। लेकिन इनको भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जानिए इसमें आपकी राशि शामिल है कि नहीं
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
तुला राशिफल 2025 | वृश्चिक राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।