Mangal Planet Margi: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह को भूमि, प्रापर्टी, रक्त, क्रोध और साहस- पराक्रम का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि 24 फरवरी को ग्रहोंं के सेनापति मंगंल ग्रह सीधी चाल चलने जा रहे हैं। मंगल ग्रह मिथुन राशि मेंं मार्गी चाल चलेंगे। ऐसे में मंगल ग्रह के मार्गी होने से कुछ राशियों भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का सीधी चाल चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से भाग्य स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार से संबंधित यात्रा कर सकते हैं। वहीं छात्र उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करेंगे। वहीं जो कार्य रुके हुए थे, वे अब पूरे होंगे। लंबे समय से चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी और आने वाले दिन लाभदायक साबित होंगे। रिश्तों में सुधार होगा। साथ ही इस समय आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में हो सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मंगल ग्रह का सीधी चाल चलना आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी राशि से 11वें भाव पर मार्गी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आप कई माध्यम से धन कमा सकते हैं। वहीं धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे और रुका हुआ पैसा वापस आएगा। व्यापार में बड़ा मुनाफा होगा और निवेश से लाभ होगा। वहीं धन वृद्धि के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर मार्गी होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय जिन कार्यों को करने का मन बनाएंगे, वे सफल होंगे। जीवन में नकारात्मक प्रभावों का असर कम होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए विशेष अवसर बनेंगे, जिससे धन में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही आप लोकप्रिय होंगे।