Mangal Margi 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। मंगल को योद्धा, भूमि पुत्र कहा जाता है, जो साहस, आत्मविश्वास आदि के प्रतीक माने जाते हैं। बता दें कि मंगल महाराज अभी वक्री अवस्था में चल रहे हैं। लेकिन फरवरी माह के अंत में यानी 24 फरवरी, 2025 को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में ही मार्गी होने जा रहे हैं। मंगल के सीधी चाल चलने से वह एक बार फिर से पूरी तरह शक्तिशाली हो जाएंगे। मंगल के सीधी चाल चलने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का मार्गी होना काफी लाभकारी सिद्ध होता है। मंगल तीसरे भाव में सीधी चाल से चलेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीत सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके सात ही शत्रु और प्रतिद्वंदियों पर विजय प्राप्त हो सकती है। माता-पिता-, गुरु और मेंटर का पूरा साथ मिल सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है। मंगल की आठवीं दृष्टि दसवें भाव में पड़ रही है। ऐसे में करियर में खूब लाभ मिलने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अपार सफलता हासिल हो सकती है। आपको कई ने अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के जीवन में मंगल के मार्गी होने से शुभ फल पड़ने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी और आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही पुराने किए गए निवेश  में आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही वेतन में तेजी से वृद्धि के साथ तरक्की हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। प्रतियोगी परीक्षा या फिर अन्य प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को खूब सफलता हासिल हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में भी सफलता हासिल हो सकती है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

मंगल मार्गी होकर इस राशि के दूसरे भाव में विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है । आपके काम की सराहना होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

कर्मफल दाता हर ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। इसके साथ ही वह समय-समय पर अपनी स्थिति में भी बदलाव करते रहते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में जरूर पड़ता है। ऐसे ही शनि करीब 30 साल बाद मीन राशि में उदित होने वाले हैं। जिसके कारण 3 तीन राशियों की किस्मत चमक सकती है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।