Mangal Margi 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि नए साल में मंगल कई बार राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही वह एक निश्चित अवधि में अस्त, उदित होने के साथ-साथ वक्री और मार्गी होंगे जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। बता दें कि इस समय मंगल कर्क राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। वहीं 24 फरवरी को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। मंगल के मिथुन राशि में मार्गी होने से कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य बढ़ोतरी हो सकती है। मंगल के मिथुन राशि में मार्गी होने से इन राशियों को मिलेगा लाभ…

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में मंगल दूसरे भाव में मार्गी होने वाले हैं। धन के भाव में सीधी चाल से चलने से इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही सुख-सुविधाओं की तेजी से वृद्धि हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम और मेहनत को उच्च अधिकारी पसंद कर सकते हैं। ऐसे में आपको खूब लाभ मिल सकता है। अच्छी पदवी के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में मंगल ग्यारहवें भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात करें, तो वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आने वाले समय में आपको इससे काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कामयाब हो सकती है। ऐसे में आपको मान-सम्मान भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। इसके साथ ही दोनों के रिश्तों में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों को भी लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। इस राशि में मंगल नौवें भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही करियर के क्षेत्र की बात करें, तो काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। बिजनेस के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आय के नए साधन खुलेंगे और आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इसके साथ ही बचत में भी तेजी से वृद्धि होो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

ग्रहों के सेनापति मंगल राशि समय-समय पर राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि साल 2025 में मंगल अपनी स्वराशि वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे रूचक नामक राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन राशियों की किस्मत चमक सकती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म की अन्य खबरें