Mangal Margi 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर नीच और उच्च राशि में भ्रमण करते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि  मंगल अपनी नीच राशि कर्क राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। लेकिन नए साल 2025 के फरवरी माह की 21 तारीख को वह सीधी चाल चलने लगेंगे। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति पहले से सही होगी। सेहत अच्छी रहेगी। ज्यादा सोच विचार न करें। मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर का साथ मिलेगा। वहीं अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपके माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मंगल ग्रह का मार्गी होना सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं व्यापारियों को व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ पार्टनर का साथ मिल सकेगा। साथ ही आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस समय जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आय वृद्धि का योग बन रहा है। हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। वहीं पार्टनरशिप के काम में लाभ होगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025