Mangal Margi 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता रहता है। बता दें कि इस समय मंगल कर्क राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। वह नए साल में वक्री रहेंगे। लेकिन फरवरी 2025 में वह मार्गी हो जाएंगे। मंगल के मार्गी होने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि राशियों के लिए मंगल का मार्गी होना लाभकारी हो सकता है…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल 24 फरवरी 2025 को मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे और फिर 2 अप्रैल को कर्क राशि में फिर से प्रवेश कर जाएंगे।आइए जानते हैं किन राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मंगल का मार्गी होना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के धन-धान्य की बढ़ोतरी होने के पूरे योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही बेरोजगारों को नौकरी मिलने के भी चांसेस बन रहे हैं। इस पदोन्नति का आपको लंबे समय से इंतजार था, तो अब उसमें सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इस राशि में मंगल सातवें भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातक कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जिससे आने वाले समय में आपको खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार में चला आ रहा वाद-विवाद अब समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मंगल का मार्गी होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में मंगल 10वें भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है। आप अपने काम के प्रति काफी समर्पित रहेंगे, जिससे की आपको काफी लाभ मिल सकता है। लव लाइफ भी अच्छी जाएगी। इसके साथ ही आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकते हैं।
साल 2025 को मिलाकर मूलांक 9 बन रहा है जिसके स्वामी मंगल है। ऐसे में साल 2025 में मंगल का शासन रहने वाला है। ऐसे में साल 2025 में मंगल का राज रहने वाला है। जानें किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।