Mangal ketu Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह गोचर करके साथ अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि 7 जून को मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पहले से ही केतु विराजमान होंगे ऐसे में मंगल और केतु की युति सिंह राशि में होने से कुजकेतु योग बनेगा। इस समय कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और केतु का दुर्लभ संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। रुकी हुई रकम भी प्राप्त हो सकती है। आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। जो लोग व्यापार या निवेश से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ होने की संभावना है। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
मंगल और केतु की युति कर्क राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को वर्क प्लेस पर सीनियर कलीग का सहयोग मिलेगा। आपके काम की सराहना होगी, जिससे पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस समय व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं इस सयम आपकी वाणी में प्रभाव में बढ़ेगा, जिससे लोग इप्रेस होंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु और मंगल का युति इनकम और निवेश से लिहाज से लाभकारी साबित सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से 11वें स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह समय नए अवसरों से भरपूर रहेगा और आय में स्थिर वृद्धि की संभावना बन रही है। पूर्व में लिए गए निर्णय अब लाभ देने लगेंगे, और सम्मानजनक स्थान प्राप्त होगा। वहीं इस समय निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ होगा।