Angarak Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। ऐसे में इसकी स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में काफी अधिक देखने को मिलता है। मंगल करीब 45 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय मंगल की स्थिति की बात करें, तो वह वृश्चिक राशि में विराजमान है और 7 दिसंबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी। ऐसे ही मंगल राहु के साथ संयोग करके खतरनाक अंगारक योग का निर्माण कर रहे हैं। इस विध्वंसक योग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मंगल-राहु के संयोग से बना अंगारक योग से किन राशियों हो रहना होगा सतर्क…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भूमिपुत्र मंगल 27 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं। मकर राशि में 11वें भाव में रहकर कुंभ राशि में दृष्टि डाल रहे हैं, जिससे उस राशि में मौजूद राहु के साथ अंगारक योग का निर्माण कर रहे हैं। इस खतरनाक योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को अधिक क्रोध आने से लेकर निर्णय क्षमता पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा आक्रामकता, जोश, ऊर्जा, क्रोध, तेजी आदि में अधिकता होती है। लेकिन अन्य शुभ ग्रहों के साथ अगर संयोग हो रहा है, तो इसका प्रभाव काफी हद तक कम हो जाता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

बता दें कि मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश करके इस राशि के 11वें भाव विराजमान है और उनकी चौथी दृष्टि दूसरे भाव पर पड़ रही है।ऐसे में बना अंगारक योग इस राशि के जातकों के लिए थोड़ी सी परेशानियां बढ़ा सकता है। इस राशि के जातकों के सोच विचार में अधिक प्रभाव देखने को मिलने वाली है। आपकी वाणी में क्रोध बढ़ सकता है। ऐसे में बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा जल्दबाजी में आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। ऐसे में आप अपनी वाणी पर थोड़ा सा संयम रखें। इसके अलावा कोई भी निर्णय थोड़ा सोच-समझकर लें तो बेहतर होगा। इसके अलावा मंगल की दृष्टि पंचम भाव पर भी पड़ रही है। मंगल रक्त और सर्जरी के कारक हैं। इसलिए गर्भवती महिलाएं खासकर अपना ख्याल रखें। संतान के व्यवहार में भी काफी अधिक बदलाव देखने को मिल सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के पांचवें भाव में मंगल विराजमान होंगे। इसके साथ ही मंगल की दृष्टि अष्टम भाव में पड़ रही है। जहां पर राहु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कुछ मामलों में ध्यान रखने की जरूरत है। अपनी वाणी में कंट्रोल रखें, क्योंकि इससे बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। गर्भवती महिलाएं थोड़ा सावधान रहेंगे। इसके साथ माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। आत्म विश्वास में भी कमी देखने को मिल सकती है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए अंगारक योग कई क्षेत्रों में समस्या बढ़ा सकता है। इस राशि के जातकों को अपने क्रोध में नियंत्रण रखने की जरूरत है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए अपनी वाणी में थोड़ा सा कंट्रोल रखें। सूर्य इस राशि के दशम भाव में आ जाएंगे। ऐसे में जीवनसाथी के साथ भी आपका संबंध खराब हो सकता है। कार्यस्थल में भी थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। इससे आपके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है। हर काम को थोड़ा सोच-समझकर करें, तो बेहतर होगा।

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा कब है, 4 या 5 नवंबर? नोट कर लें सही तारीख, स्नान-दान का मुहूर्त और महत्व

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें