Mars Ketu Gochar 2025 : वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- सयम पर गोचर करने अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल, केतु की युति सिंह राशि में बनी हुई है जबकि मीन राशि में चल रहे शनि के साथ मंगल का षडाष्टक योग बना है। मंगल और केतु की युति से कुजकेतु योग भी बना है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आक्समिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

12 साल बाद गुरु बृहस्पति बनाएंगे शक्तिशाली ‘हंस महापुरुष राजयोग’, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, करियर में तरक्की के साथ कमाएंगे खूब सारा धन

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि, मंगल और केतु का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपका करियर नई ऊंचाइयों को छूएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। वहीं इस दौरानआपके फैसले सही साबित होंगे और आपको उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। पूर्व में किया गया निवेश या प्रयास आपको बेहतरीन लाभ देकर जाएगा। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि, मंगल और केतु का संयोग मिथुन राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी प्राप्त हो सकती है। वहीं अगर आप लेखन, पत्रकारिता या शिक्षण से जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आएगा। आपकी कम्युनिकेशन स्किन और बुद्धि की हर जगह चर्चा होगी। साथ ही इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि, मंगल औ केतु का संयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको नौकरी में प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो नए एग्रीमेंट्स और मुनाफे के अवसर बनेंगे।दोस्तों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे। बड़े लक्ष्य हासिल करने और नई योजनाएं बनाने के लिए यह समय शानदार है। वहीं आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025