Mangal ketu Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश दुनिया पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि 7 जून को मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पहले से ही केतु विराजमान होंगे ऐसे में मंगल और केतु की युति सिंह राशि में होने से कुजकेतु योग बनेगा। ऐसे में कुजकेतु योग बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इस राशियों की आय़ में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। साथ ही संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु और मंगल की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से तीसरे भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं अगर आपका काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को वर्क प्लेस पर सीनियर कलीग का सहयोग मिलेगा। आपके काम की सराहना होगी, जिससे पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
केतु और मंगल की युति वृश्चिक राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप अपने करियर से जुड़ी नई योजनाओं पर अमल करेंगे और किसी नए प्रोजेक्ट या साझेदारी की शुरुआत हो सकती है, जो भविष्य में फलदायी सिद्ध होगी। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु और मंगल का संयोग फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही यह समय उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो नौकरी बदलने या उच्च पद के लिए प्रयासरत हैं। संपत्ति से संबंधित मामलों में भी अनुकूलता रहेगी। कोई अटका हुआ सौदा पूरा हो सकता है या नया निवेश लाभ देगा। वहीं इस दौरान आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।