Mars Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल, केतु की युति सिंह राशि में बनी हुई है जबकि मीन राशि में चल रहे शनि के साथ मंगल का षडाष्टक योग बना है। इसके साथ ही मंगल और केतु की युति से कुजकेतु योग भी बना है। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों ही योग को बहुत ही खतरनाक माना गया है। यह विनाशकारी योग 28 जुलाई तक रहने वाला है। ऐसे में कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही इन राशियों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। वहीं उधार धन फंस सकता है। वहीं कार्यस्थल पर परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल, केतु और शनि का योग नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक समस्याओं क सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस समय आपके सेहत का ध्यान रखना है। साथ ही इस अवधि में लेन- देन में सावधानी बरतें। साथ ही इस दौरान आपका पार्टनर के साथ कुछ तनाव हो सकता है। इसके साथ ही विद्यार्थी वर्ग के जातकों को भी कई चुनौतियों का सामना इस अवधि में करना पड़ सकता है। निवेश के मामलों में आवेगपूर्ण निर्णय लेना जोखिमपूर्ण हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों को शनि- मंगल का षडाष्टक योग और मंगल- केतु का कुजकेतु योग नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल और केतु की युति लग्न भाव में होगी। साथ ही शनि आपके 8वें भाव में विराजमान हैं। ऐसे में आपको सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में परिवार और करियर को लेकर चिंता सता सकती है। शनि आपके 8वें भाव में विराजमान हैं। ऐसे में आपको सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। आपके मन में परिवार और करियर को लेकर चिंता सता सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि, मंगल और केतु का संयोग प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल और केतु की युति आपके 12वें भाव में बनने जा रही है। साथ ही शनि आपके 7वें भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आपके खर्चों में काफी वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपको गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं इस समय आपको स्वास्थ्य़ के संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। वहीं इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों मे निऱाशा हाथ लग सकती है।