Navpancham Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय मंगल वृश्चिक राशि में विराजमान है। ऐसे में वह किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि डालते रहेंगे, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा। इस समय मंगल के साथ वृश्चिक राशि में बुध भी विराजमान है। वहीं अब मंगल का गुरु के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण किया है। गुरु-मंगल के संयोग से बना नवपंचम राजयोग कुछ राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल और गुरु आज सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा।  देवताओं के गुरु बृहस्पति इस समय अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान है। ऐसे में मंगल के साथ बना नवपंचम राजयोग कुछ राशियों के जीवन में अधिक सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

नवंबर माह में इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, देवताओं के गुरु बनाएंगे पावरफुल राजयोग, आकस्मिक धन लाभ के योग

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल-गुरु का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। बृहस्पति की दृष्टि कर्म भाव में पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छा समय जा सकता है। प्रमोशन के साथ सम्मान में वृद्धि हो सकती है। सहकर्मियों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। लंबे समय से चले आ रहे रोगों से भी मुक्ति मिल सकती है। नवपंचम राजयोग आपको समृद्धि दे सकता है। धन कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। आमदनी में भी तेजी से इजाफा हो सकता है।

Devuthani Ekadashi 2025: 1 या 2 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी? नोट कर लें सही तिथि, मुहूर्त और पारण का समय

वृश्चिक राशि (Scoripio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-मंगल का नवपंचम राजयोग कई मायनों में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में मंगल और नवम भाव में गुरु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य और करियर दोनों में उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। वृश्चिक राशि के लिए ये राजयोग भाग्य को खोलने वाले साबित होंगे। बृहस्पति की दृष्टि वृश्चिक राशि पर पड़ रही है, जिससे इनके जीवन में अचानक सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। ऐसे में धार्मिक यात्राएं कर सकते हैं। साहस और आत्मविश्वास में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी। संतान सुख के साथ शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है आपके व्यक्तित्व में तेजी से निखार आ सकता है। इसके अलावा विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग अत्यंत शुभ हो सकता है। इस राशि के ग्यारहवें भाव में गुरु और तीसरे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुकी हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। प्रमोशन के साथ कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। साहस और पराक्रम में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आपके बातचीत करने की क्षमता अच्छी हो सकती है। ऐसे में कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। संतान सुख के भी योग बन रहे हैं। उच्च शिक्षा पाने का भी सपना पूरा हो सकता है।

नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।