Navpancham Yog In Taurus: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह से युति बनती है, जिससे शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे में ही ग्रहों के सेनापति मंगल और देवताओं के गुरु बृहस्पति की युति हो रही है, जिससे ‘नवपंचम’ योग का निर्माण हो रहा है। यह योग काफी शुभ माना जाता है। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के साथ अपार सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं नवपंचम योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 1 मई 2024 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं ग्रहों के सेनापति मंगल 12 जुलाई को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मंगल और गुरु की युति से नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

इस राशि में नवपंचम योग द्वितीय भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। धन-धान्य की बढ़ोतरी के साथ लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। जमीन और संपत्ति में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही छात्रों को खूब प्रेरणा मिल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। इसके साथ ही व्यापार में खूब लाभ के साथ सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)

इस राशि के पहले भाव में नवपंचम महायोग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। इसके साथ ही भौतिक सुख की प्राप्ति होने के प्रबल योग बन रहे हैं। लेकिन बेकार के खर्च करने से बचें। संपत्ति या भूमि संबंधी कानूनी मामलों में लाभ मिलने के आसार है। इसके साथ ही संपत्ति में निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में भी अपार सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के साथ सैलरी में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए बोनस के भी काफी अधिक चांसेस है। इसके साथ ही कई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में नवपंचम योग नवम भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के सहयोग से कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके अंदर साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अचानक धन लाभ मिलने के भी योग्य बन रहे हैं। अध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इसके साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों में भाग्य ले सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024