Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल नवग्रहों में से काफी खास ग्रह माना जाता है, जो एक राशि में करीब 45 दिनों तक रहते हैं। बता दें कि इस समय मंगल कन्या राशि में विराजमान है। वहीं 13 सितंबर यानी आज मंगल कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र की राशि में मंगल के आने से कई राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। वहीं दूसरी ओेर मंगल मिथुन राशि में विराजमान गुरु बृहस्पति के साथ संयोग के नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। शुभ राजयोगों में से एक नवपंचम राजयोग बनने से 12 राशियों में से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं गुरु-मंगल का नवपंचम राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भूमिपुत्र मंगल 13 सितंबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मंगल मिथुन राशि में पांचवें और गुरु तुला राशि में नवम भाव में विराजमान होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि मिथुन राशि में गुरु बृहस्पति विराजमान है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मंगल-गुरु का संयोग से बना नवपंचम राजयोग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस राशि के लग्न भाव में गुरु बृहस्पति और मंगल पंचम भाव से विराजमान रहेंगे। बृहस्पति की दृष्टि पड़ने के कारण इस राशि के जातकों के आमदनी में तेजी से वृद्धि होगी। लक्ष्मी स्थान से संबंध बनाकर आर्थिक मजबूती देगा। इसके साथ ही भविष्य के लिए बचत कर पाने में सफल होंगे। संतान की ओर से लंबे समय से चली आ रही परेशानी, कष्ट दूर हो सकते हैं। बुद्धि की तीव्रता आपको नई शुरुआत करने का साहस देगी। ऐसे में आप नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं, तो आपको लाभ मिल सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मंगल-गुरु का नवपंचम राजयोग काफी अनुकूल हो सकता है। इस राशि के नौवें भाव में मंगल और पंचम भाव में गुरु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। गुरु बृहस्पति की दृष्टि पड़ने के कारण शिक्षा और करियर में काफी लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा पाने के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही नवपंचम राजयोग बनने से भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि के दूसरे भाव में गुरु बृहस्पति और छठे भाव में मंगल विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से निजात मिल सकती है। पुराने रोगों से निजात मिल सकती है। वाद-विवाद से भी छुटकारा मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को काफी लाभ मिल सकता है। मानसिक शांति मिल सकती है। इसके साथ ही सुख-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। किस्मत का साथ भी मिल सकता है।
सितंबर माह के दूसरे सप्ताह कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह त्रिग्रही, बुधादित्य योग, समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए ज्योतिषी सलोनी चौधरी से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल