Mangal Guru Drishti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। मंगल को भूमि, साहस, पराक्रम, आत्मविश्वास, ऊर्जा आदि का कारक माना जाता है। बता दें कि 7 दिसंबर को मंगल ने राशि परिवर्तन करके धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में 16 जनवरी 2026 तक रहने वाले हैं। इस दौरान मिथुन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान गुरु के साथ दृष्टि संबंध बना रहे हैं। गुरु-मंगल का दृष्टि संबंध कुछ राशि के जातकों के लिए काफी फलदायी हो सकता है। इन राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता मिलने के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। मंगल-गुरु की दृष्टि का संबंध जातक को साहस, बुद्धि, कर्म और करियर के क्षेत्र में काफी लाभ दिलाता है। इसके साथ ही जातक को अधिक से अधिक निर्भीक, महत्वाकांक्षी और सफल बनाने में मदद करता है। वह हर एक परिस्थिति में अपने लक्ष्य को पा लेते हैं।ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन भाग्यशाली राशियों के बारे में….
धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
7 दिसंबर के बाद मंगल और गुरु का दृष्टि संबंध भी बनेगा। ऐसे में धनु राशि के जातकों के आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। व्यापारियों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। विदेशी व्यापार कर रहे जातकों को भी काफी मुनाफा मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। जो जातक नया बिजनेस आरंभ करना चाहते हैं, तो इस अवधि में करने से सफलता के साथ खूब मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। इसके साथ ही वह साइड बिजनेस भी कर सकते हैं। शनि के चौथे भाव में होने से इस राशि के जातकों को आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। गुरु की दृष्टि इनकम भाव में पड़ने वाली इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा शेयर मार्केट, सट्टेबाजी या अन्य माध्यमों से खूब पैसा कमा सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
गुरु-मंगल का दृष्टि संबंध बनने के कारण इस राशि के जातकों को आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। आत्मविश्वास में भी तेजी से वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। नए काम की तलाश कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति की वृद्धि हो सकती है। काम में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती है। आपकी मेहनत और लगन से वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं और आपके काम की सराहना कर सकते हैं। ऐसे में पदोन्नति, बोनस आदि के भी प्रबल योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी अपार सफलता हासिल हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए गुरु-मंगल का दृष्टि संबंध कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। गुरु दशम भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में काफी लाभ मिल सकता है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। भाग्य के भरोसे न बैठकर अपनी मेहनत और लगन पर विश्वास रखें। इससे आपको अवश्य लाभ मिल सकता है। नई नौकरी, बड़े पैकेज या फिर किसी नए व्यवसाय के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। राहु की धन भाव पर दृष्टि होने से इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। 20 दिसंबर के बाद शुक्र के चौथे भाव में आने से आय में तेजी से वृद्धि हो सकती है। मंगल और गुरु का दृष्टि संबंध आपको कड़ी मेहनत और सीखने की प्रवृत्ति बढ़ाएंगे।
नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
