Mangal Gochar In Mithun: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस और शौर्य के कारक माने जाते हैं। इसलिए मंगल ग्रह का गोचर जब भी होता है तो उसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि मंगल देव 16 अक्टूबर को बुध की स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव 3 राशियों पर विशेष पड़ेगा। इन राशियों को व्यापार और करियर में विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं।

तुला राशि:मंगल देव का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपके नवम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए आपको इस गोचर की अवधि में आप कोई बड़ी व्यापारिक डील कर सकते हैं जो कि भविष्‍य में आपको बड़ा मुनाफा देकर जा सकती है। वहीं इस समय आपके अटके हुए काम बनेंगे। हर काम में भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आप व्यापार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। इस वक्‍त आपको मेहनत में कोई कमी नहीं करनी चाहिए। अधिकारी लोग आपके काम से खुश होकर आपको आगे बढ़ा सकते हैं। आपको कड़ी मेहनत का फल इस वक्‍त धन लाभ के रूप में प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है। आप लोग इस दौरान एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभप्रद साबित हो सकता है।

कन्या राशि: आप लोगों की राशि से मंगल देव दशम स्थान में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसे कर्मक्षेत्र और करियर का भाव कहा जाता है। इसलिए आप लोगों को इस समय व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं जो लोग जॉब में कार्यरत हैं, उनका प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक रूप से य‍ह अवधि आपके लिए लाभ देने वाली होगी और कार्यक्षेत्र में भी आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपका पैसा जहां फंसा हुआ था तो वह दिवाली से पहले आपको वापस मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपको व्यापार में नए ऑर्डर भी मिल सकती हैं। जिससे आपको भविष्य में अच्छा धनलाभ हो सकता है। आप लोग इस दौरान एक ओनेक्स रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी स्टोन सिद्ध हो सकता है।

सिंह राशि: मंगल ग्रह का गोचर से सिंह राशि के लोगों को करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। क्योंकि मंगल देव आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय मे बढ़ोतरी हो सकती है। आय के नए माध्यम बन सकते हैं। इस गोचर के बाद आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्‍मीद है।

वहीं आप लोग इस समय पहले से अधिक धन की बचत कर पाएंगे। आप इस वक्‍त जहां भी धन का निवेश करेंगे वह आपको भविष्‍य में बेहतर लाभ देगा।आप लोग इस दौरान माणिक्य रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।