Mangal Planet Transit: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह- नक्षत्र एक निश्चित समय  अंतराल पर गोचर करते हैं। ग्रहों का यह गोचर किसी के लिए शुभ फलदायी रहता है तो किसी के लिए हानिकारक। आपको बता दें कि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अगस्त में मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह राशि परिवर्तन विशेष लकी साबित हो सकता है। इन राशियों को धन- संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये कौन सीं राशियां हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वाहन और प्रापर्टी का आपको सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय जो जातक लंबे समय से नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उनको अब करियर में उन्नति और सैलरी में वृद्धि के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को इस अवधि में अच्छा मुनाफा होगा। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्राएंं कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। वहीं इस समय आपकी बुद्धि का विकास होगा और अपने लक्ष्यों को लेकर पूरी तरह फोक्स्ड भी रहेंगे। साथ ही इस समय आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। साथ ही आय के नए- नए सोर्स से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं धन कमाने के कई बेहतरीन अवसर मिलेंगे और धन की बचत करने में भी सक्षम होंगे। साथ ही आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। प्रापर्टी के लेन- देन से लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024