Mangal Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह एक राशि में लगभग 45 दिन तक भ्रमण करते हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह ने 22 जुलाई को वृष राशि में संंचऱण किया था और वह 26 अगस्त तक वृष राशि में ही संचरण करेंगे। आपको बता दें कि वृष राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है और शुक्र ग्रह की मंगल देव के साथ मित्रता का भाव है। इसलिए मंगल के गोचर से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही साथ ही आपकी लोकप्रियता में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं आपको अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा जातकों को अपने अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। वहीं आपकी आपके कम्युनिकेशन में सुधार देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंंगे।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की नौकरी लग सकती है या विवाह हो सकता है। वहीं आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी काफी अच्छी रहेगी जिसका लाभ आपको अपने करियर में देखने को मिलेगी। साथ ही इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। वहीं यह समय उन लोगों को शुभ साबित हो सकता है, जो ज्योतिष, कथा वाचक या धार्मिक कार्य करते हैं। वहीं अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं यह अवधि आपके लिए धन संपत्ति लाभ दिलाने वाली साबित होगी। साथ ही नौकरपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं जो लोग व्यापारी हैं उनको कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024