Mangal Transit In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अभी अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश कर रहे हैं और वह 15 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिस पर शनि देव का आधिपत्य है। ऐसे में मंगल ग्रह का होली से पहले गोचर करना बेहद अहम माना जा रहा है। साथ ही मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपके प्रभावित होंगे। वहीं आप जिन कार्यों को काफी लगन और मेहनत के साथ काफी समय से कर रहे थे उनमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही परिवार के सदस्यों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। वहीं व्यापारियों को फंसा हुआ धन प्राप्त होगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
मंगल ग्रह का गोचर मेष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो मंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आप अगर कोई नया बिजनस आरंभ करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय इसके लिए सबसे अच्छा कहा जा सकता है। वहीं पुराने निवेश से लाभ होगा। साथ ही जिन लोगों का काम- कारोबार एक्पोर्ट और इंपोर्ट से जुड़ा हुआ है, उनको लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की शादी या नौकरी लग सकती है। वहीं आपके जीवन में भोग और विलास के साधन बढ़ेंगे। साथ ही अगर आपका प्रेम- प्रसंग चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं आपको कहीं से आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।