Mangal Gochar In Tula Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह क राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। ये सभी ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका असर 12 राशियों के जीवन में शुभ या फिर अशुभ पड़ता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति और भूमि पुत्र मंगल आज यानी 3 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 12 मिनट पर तुला राशि मं प्रवेश कर रहे हैं। इस ग्रह को उग्र और पुरुष प्रधान माना जाता है। शुक्र की स्वामित्व राशि तुला राशि में मंगल ग्रह ने प्रवेश किया है। आइए जानते हैं मंगल का कन्या राशि में प्रवेश करने से किन राशियों को मिलेगा लाभ।
मंगल के गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ
वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
इस राशि में मंगल छठे भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। बिजनेस में अपार सफलता के साथ कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के साथ बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। काम के सिलसिले मे विदेश यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। ऐसे में खर्च भी अधिक बढ़ सकता है। शत्रु और प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान पहुंचाने की काफी कोशिश करेंगे। लेकिन हमेशा नाकाम होंगे। उच्च शिक्षा पाने का कोई रास्ता खुल सकता है।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सूर्य की राशि में शुक्र तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अंदर नई ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। ऐसे में संचार कौशल भी प्रभावित होगा। भाई-बहन का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के सहयोग से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। शत्रुओं के ऊपर विजय पा सकते है। मंगल तीसरे भाव में बैठकर दसवें भाव को देखेंगे। ऐसे में सिंह राशि के जातकों की पेशेवर लाइफ काफी अच्छी हो सकती है। इंक्रीमेंट, पदोन्नति हो सकती है। इसके अलावा नई नौकरी ढूंढ रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है।
तुला राशि (Tula Rashi)
इस राशि में मंगल लग्न भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा जाने वाला है। इसके साथ ही लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। शादी के लिए कुछ प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। लेकिन अधिक खर्च कर सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।