Mangal Gochar In Makar: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह लगभग 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं, आपको बता दें कि मंगल ग्रह अभी धनु राशि में संचऱण कर रहे हैं। साथ ही वह 16 जनवरी को अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। ऐसे में मंंगल ग्रह के गोचर से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी राशि से दूसरे स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं प्रोफेशनल लाइफ में किए गए प्रयास सफल होंगे। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। साथ ही इस समय धन की बचत करने में भी सफल रहेंगे। वहीं प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर संचऱण कर रहे हैं। इसिलए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही रुके हुए कार्य बनेंगे। वहीं आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में नई पोजिशन या बदलाव का मौका मिलेगा। साथ ही इस दौरान बिजनेस वालों के लिए बड़ा लाभ नया कॉन्ट्रैक्ट या पार्टनरशिप मिलेगा। वहीं धन की स्थिति बेहतर होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही पेशेवर जीवन में सम्मान और करियर में सफलता सुनिश्चित होगी। साथ ही धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। वहीं इस दौरान संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होंगी। वहीं इस दौरान विदेश या दूरस्थ स्थान से लाभ मिलने की भी संभावना रहेगी। भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा।
