Mangal Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि के साथ नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि रविवार 12 जनवरी को ग्रहों के सेनापति मंगल ने पुष्य से निकलकर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। पुनर्वसु आकाश मंडल का 7वां नक्षत्र है, जिसके स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में गुरु के नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों को शुभ साबित हो सकता है। साथ ही इन लोगों की धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मेष (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी आय़ में इजाफा होगा। साथ ही इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। वहीं रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है, और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। खासकर प्रॉपर्टी या शेयर बाजार से जुड़े मामलों में निवेश से लाभ मिलेगा। साथ ही इस समय व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जो शुभ रहेगी। वहीं फैमिली लाइफ, रिलेशनशिप और लव लाइफ पर सकारात्मक असर होंगे, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरदीने का मन बना सकते हैं। साथ ही इस अवधि में नौकरी पर सकारात्मक असर प्रभाव होगा, प्रमोशन या नई नौकरी का योग बन रहा है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता को पहचान मिलेगी। सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए यह समय उत्तम है। आपकी दूरदृष्टि और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना होगी। आय में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। व्यवसाय में विस्तार और नई साझेदारी के योग बनेंगे। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।