Mangal Gochar In Leo 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार मंगल ग्रह लगभग 18 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको पता दें कि अभी मंगल ग्रह कर्क राशि में संचऱण कर रहे हैं और वह जून में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि सिंह राशि पर सूर्य देव का आधिपत्य है। ऐसे में मंगल ग्रह सूर्य के घर में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को जमीन- जायदाद और आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं नया काम शुरू करने या किसी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए यह समय सही रहेगा। बिजनेस को लेकर विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। संतान से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के लोगों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल देव आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जॉब मिल सकती है। साथ ही जो लोग सेना, पुलिस, खेल, इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार रहेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आप सही समय पर सही जगह पर होंगे और अवसरों का लाभ उठा पाएंगे। आपके अच्छे कार्य को देखकर कार्यक्षेत्र में बॉस का रवैया आपके प्रति सकारात्मक होगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। साथ ही वह आपकी राशि से पंचम और दशम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। धर्म से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर वालों के साथ संबंध सुधरेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।