Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल हर 45 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में वह उच्च से लेकर अपनी नीच राशि में जाते हैं। बता दें कि 21 जनवरी को मंगल अपनी नीच राशि कर्क से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं। मंगल के नीच राशि में होने से कई राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन मंगल के मिथुन राशि में आते ही इन राशि के जातकों की किस्मत अचानक चमक सकती है। आइए जानते हैं मंगल की नीचता समाप्त होने के साथ इन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।
पंचांग के अनुसार, भूमि पुत्र 21 जनवरी 2025 की सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर नीच राशि कर्क से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं। इसके साथ ही मंगल की नीचता समाप्त हो गई थी। इसी के साथ नीच भंग राजयोग का निर्माण हो रहा है।
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए मंगल की नीचता समाप्त होना जबरदस्त लाभ दे सकता है। सप्तमेश में होकर धन भाव पर बैठे हुए है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अपार धन संपदा की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही तेजी से मान-सम्मान में बृद्धि देखने को मिल सकती है। बिज़नेस पार्टनर के साथ किए जा रहे व्यापार में आपको खूब लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आत्मविश्वास की तेजी से वृद्धि हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
मिथुन राशि में मंगल के जाने से इस राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। इस राशि के जातकों को मां-बाप का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति मिलने के काफी अधिक चांसेस बन रहे हैं। सुख-साधनों की तेजी से वृद्धि देखने को मिलने वाली है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही शेयर मार्केट में लगाया गया पैसा मिल सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल की नीचता समाप्त होना सोने पे सुहागा का काम करेगा। मिथुन राशि में प्रवेश करके मंगल इस राशि के नौवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक रहने वाला है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल कर सकते हैं। जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी।
नवग्रह किसी न किसी ग्रह के साथ युति करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते रहते हैं। ऐसे में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह अरुण ग्रह के साथ 60 डिग्री पर रहेंगे, जिससे त्रिएकादश योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।