Mangal Gochar In Kanya 2025: ज्योतिष पंचांग मुताबिक मंगल ग्रह करीब 18 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। आपको पता दें कि अभी मंगल ग्रह 12 घंटे बाद कन्या राशि में संचऱण करेंगे। आपको बता दें कि कन्या राशि पर बुध देव का आधिपत्य है। ऐसे में मंगल ग्रह बुध के घर में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को जमीन- जायदाद और आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

18 साल बाद बनेगी सूर्य और केतु की महायुति, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली से सुख भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं  कोई रुका हुआ भुगतान प्राप्त हो सकता है या धन का नया स्रोत बन सकता है। साथ ही इस समय आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। वहीं  कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा और करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। इस समय माता और ससुरालनीजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली से दूसरे स्थान पर होगा। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे और लोगों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। वहीं इस दौरान मंगल ग्रह आपकी संचार शैली को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा, जिससे आप सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ सकेंगे। इस दौरान सिंह राशि के लोग अपनी रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता का उपयोग करके नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

50 साल बाद नागपंचमी पर बुध करेंगे शनि के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ फलदायी हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। साथ मंंगल ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। से लाभ होने के साथ ही संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। साथ ही इस समय व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा।

Nag Panchami 2025: नागपंचमी पर करें इस स्त्रोत का पाठ, कालसर्प और पितृ दोष से मुक्ति मिलने की है मान्यता, सुख- समृद्धि की होगी प्राप्ति

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025