Mangal Gochar In Kark: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति मंगल को काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। जिस तरह शरीर को खून की जरूरत होती है। जिसके बाद शरीर कुछ भी नहीं होता है। उसी प्रकार मंगल को खून की संज्ञा दी गई है। मंगल को आत्मविश्वास, साहस, ऊर्जा, पराक्रम, भाई, भूमिका आदि का कारक माना जाता है। जिसके कारण मंगल के राशि परिवर्तन या फिर स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि मंगल इस समय मिथुन राशि में विराजमान है। लेकिन चैत्र नवरात्रि के दौरान यानी 3 अप्रैल 2025, बृहस्पतिवार को सुबह 01:56 बजे पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 7 जून तक इसी राशि में रहने वाले हैं। मंगल के अपनी नीच राशि में जाने से कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मंगल के अपनी नीच राशि कर्क में आने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ। जानें लकी राशियों के बारे में…
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में मंगल विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए ज्यादा शुभ साबित नहीं होगा। लेकिन मीन राशि में बन रहा पंचग्रही योग आपकी किस्मत चमका सकता है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। गुरु की कृपा से आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों के हिसाब से आपको अच्छा फल मिल सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में मंगल तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होकर लाभ भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके करियर के साथ-साथ नौकरी में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा सकते हैं। अगर आपकी कुंडली में मंगल की दशाएं ठीक चल रही हैं, तो आपकी आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी खूब लाभ मिल सकता है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर कर सकेंगे। दोस्तों का पूरा साथ मिल सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
इस राशि में मंगल तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होकर छठे भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को औसतन अच्छे फल मिल सकते हैं। आत्म विश्वास में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस से बचें, क्योंकि ये आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकता है। इसके साथ ही समझदारी के साथ आगे बढ़ेंगे, तो आपको खूब सफलता हासिल हो सकती है। बेकार के विवादों को बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार की बात करें, तो छोटी-मोटी समस्याओं को छोड़ दें, तो आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी करने वालों के लिए भी मंगल गोचर अच्छा रहने वाला है। सहकर्मियों से बनाकर रखेंगे, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। अनुशासित होकर खानपान पर ध्यान देंगे, तो सेहत भी अच्छी रहने वाली है।
देवताओं के गुरु बृहस्पति हर साल राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर मानव जीवन के साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि गुरु इस समय वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन मई माह में मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक