Mangal Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह कभी- कभी एक महीने में 2 बार अपनी चाल बदलते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 3 अप्रैल 2025 को सुबह 01:56 मिनट पर मंगल देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। वहीं राशि परिवर्तन के 9 दिन बाद 12 अप्रैल 2025 को सुबह 06:32 मिनट पर मंगल देव पुष्य नक्षत्र में संचरण करेंगे। ऐसे में मंगल 2 बार अपनी चाल बदलेंगे। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों की धन- संपत्ता में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का डबल गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान मंगल ग्रह आपकी राशि लग्न भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। मंगल की कृपा से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा। यदि आप किसी निवेश या व्यापारिक योजना के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय उसे शुरू करने के लिए उत्तम है। वहीं इस दौरान आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको समाज में मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का डबल गोचर सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको बंपर लाभ देखने को मिल सकता है। इंवेस्टमेंट या प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। वहीं इस दौरान आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको शेयरा बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर तुला राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल का गोचर आपकी राशि से करियर और कारोबार के स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप मानसिक स्थिरता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों को नए व्यापारिक सौदों से लाभ होगा। आपको पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। आपको नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025